{"_id":"62b495c6c7e1e96dbe7d3270","slug":"swine-flu-and-dengue-knock-with-corona-ludhiana-news-pkl4545355189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू और डेंगू की दस्तक, स्वाइन फ्लू से मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू और डेंगू की दस्तक, स्वाइन फ्लू से मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। शहर में कोरोना, स्वाइन फ्लू और डेंगू ने दस्तक दे दी है। महानगर में अब तक स्वाइन फ्लू के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है, जो कि पिछले एक साल में स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला है।
स्वाइन फ्लू से मौत के बाद से सेहत विभाग हरकत में है। सिविल अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों को भर्ती मरीजों में बीमारी के लक्षण पर विशेष ध्यान देने की हिदायत है। वहीं दूसरी शहर में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है।
24 घंटे में 23 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि
शहर में 24 घंटे में 23 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें 18 संक्रमित लुधियाना जिले से हैं और 5 बाहरी हैं। कुल सक्रिय मरीज 144 हो गए हैं। इसके अलावा दो संक्रमितों की मौत हुई है। टेस्टिंग और टीकाकरण अभियान जारी होने के बाद कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
बरसात होते ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार से पीड़ित ज्यादातर मरीजों की खून जांच में प्लेटलेट कम आ रहे हैं। ऐसे में उनको अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है। महानगर के लगभग सभी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की आमद बढ़ रही है। हालांकि अभी तक डेंगू से किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सेहत विभाग ने अस्पतालों और शहरवासियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।