फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sukhdev Singh ran 5 km at the age of 72, got gold

72 वर्ष की उम्र में 5 किलोमीटर दौड़े सुखदेव सिंह, मिला गोल्ड

Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sukhdev Singh ran 5 km at the age of 72, got gold
फोटो कैप्शान--04जीबीजीपी01-01ए-मंडी गोबिंदगढ़ में गोल्ड मैडल लेकर लौटे सुखदेव सिंह व अन्य खिलाडियों ? - फोटो : GOBINDGARH
मंडी गोबिंदगढ़। इंडिया मास्टर्स एथलेटिक द्वारा 41वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 का आयोजन तमिलनाड़ में मास्टर्स एथलेटिक्स के सहयोग से अन्ना स्टेडियम, कूड्डालोर तमिलनाडु में किया गया। इसमें मंडी गोबिंदगढ़ से 72 वर्षीय सुखदेव सिंह मेहगढे, रवि कुमार व हरपाल सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 72 वर्षीय सुखदेव सिंह मेहगढे ने 400 मीटर दौड़ में पहला, 5 किलोमीटर में दूसरा तथा 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल करके पंजाब व अपने शहर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह मेहगढे निवासी बधौछी कलां) ने बताया कि इस दौड़ में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल करके पंजाब का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वह बीते करीब 22 साल से खेल के मैदान में दौड़ रहे हैं तथा आज तक ऐसी कोई प्रतियोगिता नहीं जिसमें उन्होंने मेडल हासिल न किया हो। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनके साथ रवि कुमार व हरपाल सिंह ने भी भाग लिया। इसमें रवि ने गोल्ड व हरपाल सिंह ने अपनी प्रतियोगिता में सिलवर मेडल हासिल किया। मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचने पर सभी विजेताओं का खालसा स्कूल ग्राउंड में रणजीत सिंह फोरमैन, डॉ. जसबीर सिंह ने विशेष तौर पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन--04जीबीजीपी01-01ए-मंडी गोबिंदगढ़ में गोल्ड मेडल लेकर लौटे सुखदेव सिंह व अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते शहरवासी व मेडल दिखाते सुखदेव सिंह मेहगढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed