फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sukhbir, sukhbir badal in ludhiana, ludhiana sukhbir

पंजाब को बदनाम कर रहे आप और कांग्रेस : सुखबीर 

Thu, 04 Aug 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Thu, 04 Aug 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
sukhbir, sukhbir badal in ludhiana, ludhiana sukhbir
लुधियाना के रायकोट तथा समराला में आयोजित मुफ्त साइकिल वितरण समारोह के दौरान साइकिल बांटते उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लीडरशिप ने सारे लोकतांत्रिक नियमों को लटका दिया है। इसका सबूत पार्टी की तरफ से 2017 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए गए टिकटों से मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से मोटे पैसे लेकर टिकट बेचने का रास्ता अख्तियार करने की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि यह सारे आरोप आप पार्टी के वालंटियर और वर्कर लगा रहे हैं, जिनका लोगों को गंभीर नोटिस लेना चाहिए। 
विज्ञापन


माई भागो विद्या योजना के तहत स्थानीय पैलेेस में छात्राओं को मुफ्त साइकिल बांटने के लिए रखे समागम में सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन लोगों का टोला है जो पंजाब की सत्ता को हथियाने के लिए बाहर से आए हैं। इन्हें पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के साथ कोई लेना देना नहीं है। आप के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल की कथनी और करनी में काफी अंतर है। वह बात करने के बाद मुकरने वाला व्यक्ति है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहले सतलुज यमुना लिंक नहर के बारे में पंजाब का पक्ष प्रमुखता से रखा और जब वह दिल्ली गए तो हरियाणा का पक्ष शुरू कर दिया। केजरीवार को मौकापरस्त करार देते हुए सुखबीर ने कहा कि आप के कनवीनर का एक एजेंडा अपने हितों के लिए पंजाब का इस्तेमाल करना है। आप और कांग्रेस पर पंजाबियों को नशे के नाम पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों को लोग विधानसभा चुनाव में उनकी असली जगह पर भेज देंगे। विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला अकाली दल भाजपा और कांग्रेस का होगा, आप तीसरे नंबर पर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे को कांग्रेस की देन करार देते हुए सुखबीर ने कहा कि 1982 में कपूरी में इस नहर का नींव पत्थर रखते समय कैप्टन अमरिंदर सिंह मौके पर थे। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाबियों की नुमाइंदगी करने वाली सबसे पुरानी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि हलका रायकोट के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की गई है। वह जल्द ही रायकोट में संगत दर्शन भी करेंगे। सुखबीर ने अपने सारे सुरक्षा घेरे तोड़कर लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर शरणजीत सिंह ढिल्लों, महेश इंद्र सिंह गरेवाल, दर्शन सिंह शिवालिक, मनप्रीत सिंह अयाली, विधायक एसआर कलेर और उप मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह हाजिर थे।

विकास के लिए अकाली-भाजपा की हैट्रिक जरूरी : डिप्टी सीएम
लुधियाना/समराला। उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि विकास की गति को चालू रखने के लिए 2017 के चुनाव में भी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ को विजय लाजिमी है।


समराला की नई दाना मंडी में माई भागो विद्या स्कीम तहत स्कूली छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण समारोह में डिप्टी सीएम ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने पांच साल में विकास का एक भी काम नहीं करवाया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने 300 छात्राओं को साइकिल बांटी और बताया कि इस वर्ष पंजाब में तीन लाख से भी अधिक छात्राओं को साइकिल बांटीं जाएंगी। इस अवसर पर कई अकाली नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed