फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   students protest in ludhiana

धनंजय आत्महत्या मामला : पहले स्कूल के बाहर फिर, हाइवे जाम करने पहुंचे छात्र

Mon, 02 Dec 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
students protest in ludhiana
लुधियाना ढंढारी कलां के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढने वाले धनंजय की आत्महत्या के मामले में इंसाफ ? - फोटो : LUDHIANA
ढंढारी कलां के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले धनंजय की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धनंजय को इंसाफ दिलाने के लिए सोमवार को स्कूली छात्र और अन्य स्कूलों से भी छात्र आकर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने स्कूल के मेन गेट के पास धरना लगा दिया और धनंजय की आत्महत्या के मामले में नामजद स्कूल डायरेक्टर प्रभु दत्त, उसकी पत्नी प्रिंसिपल सरोज शर्मा और अध्यापक पूनम की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाए कि यहां पर अक्सर छात्रों के साथ मारपीट होती है। यह स्कूल बंद होना चाहिए। काफी समय तक स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन कर स्कूली छात्रों ने दोपहर को नेशनल हाईवे जाम कर दिया। वहां करीब पांच मिनट बाद छात्रों को पुलिस ने किसी तरह से समझा लिया और वहां से भेज दिया। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की तरफ से स्कूल के बाहर सुरक्षा बहाल कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की तरफ बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने भी की छात्रों और स्कूल स्टाफ से बात
एसडीएम पश्चिमी अमरिंदर सिंह मल्ली भी सोमवार को स्कूल के बाहर पहुंच गए। उन्होंने वहां छात्रों से शांत रहने की अपील की और कुछ स्कूली छात्रों से बात की। अमरिंदर सिंह मल्ली स्कूल स्टाफ से भी मिले और उनसे भी बात की। एसडीएम ने बताया कि डीसी की तरफ से उनकी ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें रिपोर्ट बनाकर दी जाएगी जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
प्रदर्शन के दौरान स्कूल के बाहर एक बच्ची के परिजन भी पहुंच गए। बच्ची के परिजन परमिंदर सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले स्कूल टीचर ने उनकी छह साल की बच्ची के साथ भी मारपीट की है। उसके हाथ पर डंडे मारे गए थे। जब इस बारे में स्कूल प्रशासन को बोला गया तो स्कूल स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं प्रिंसिपल ने उन्हें यहां तक धमका दिया कि वह अपने बच्चों को निकालकर बाहर ले जाए। वह अभी इस मामले में कार्रवाई करते तब तक धनंजय के आत्महत्या का मामला आ गया। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों के साथ इस स्कूल में अक्सर मारपीट की जाती है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

एसीपी संदीप वढ़ेरा ने बताया कि तीन आरोपियों पर मामला दर्ज है। तीनों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed