{"_id":"6464c960cb66972cd30ef8a4","slug":"student-returning-from-school-crushed-by-speeding-tipper-dies-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-25-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: स्कूल से लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: स्कूल से लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचला, मौत
Wed, 17 May 2023 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 17 May 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
- तबीयत खराब होने के चलते छुट्टी लेकर साइकिल पर लौट रहा था छात्र
- टिप्पर छोड़ कर मौके से फरार हुआ चालक, जांच में जुटी जोधेवाल पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के कैलाश नगर के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को रौंद दिया। बच्चा स्कूल में छुट्टी की एप्लीकेशन देने के बाद घर लौट रहा था। हादसे के तुरंत बाद चालक टिप्पर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के कुछ समय बाद थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कैलाश नगर इलाके में स्थित गहलेवाल का रहने वाले शिवम (13) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शिवम के पिता विकास ने बताया कि उनका बेटा सातवीं का छात्र था। कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब थी। बुधवार सुबह परिवार वालों को बोलकर गया कि वह स्कूल दो दिन की छुट्टी की एप्लीकेशन देने जा रहा है। लौटते समय कैलाश नगर चौक के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे रौंद दिया। बता दें कि शिवम परिवार का इकलौता बेटा है। उधर, थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। पीड़ित परिवार ने अभी बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।