फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Student Commit Suicide in Ludhiana

Ludhiana: कॉलेज में सातवीं मंजिल से कूदा बीकॉम का छात्र, टीचर ने परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा था

Tue, 21 May 2024 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 04:54 PM IST
सार

शमशेर गरेवाल बीकॉम फस्ट ईयर का छात्र था। मंगलवार को उसका एनवायरनमेंटल साइंस का पेपर था। टीचर ने उसे नकल करते हुए पकड़ा तो उसने अपनी गलती मान ली थी। इसके बाद उसे घर जाने के लिए कह दिया गया लेकिन उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Student Commit Suicide in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पीसीटीई कॉलेज में मंगलवार को एक छात्र ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र को टीचर ने पेपर में नकल करते हुए पकड़ा था। जब उसे सुपरिंटेंडेंट के पास ले जाया गया तो उसकी तलाशी के दौरान ज्योमैट्री बॉक्स से भी पर्चियां निकलीं।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र खुद ही मान गया और आहत होकर कॉलेज की बिल्डिंग के ऊपर चला गया और वहां से कूद गया। जब वह नीचे कूदा तो सभी लोग बाहर की तरफ भागे। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव डीएमसी अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नरेश सचदेव ने बताया है कि मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। शमशेर गरेवाल बीकॉम फस्ट ईयर का छात्र था। उसका एनवायरनमेंटल साइंस (ईवीएस) का एग्जाम था। इस दौरान टीचर को शक हुआ कि शमशेर नकल कर रहा है। जब टीचर ने छात्र की तलाशी ली तो उसके ज्योमैट्री बॉक्स से पर्चियां मिलीं। इसके बाद टीचर शमशेर को एग्जामिनर सुपरिंटेंडेंट के पास लेकर गए। वहां छात्र से पूछताछ हुई। शमशेर ने खुद सुपरिंटेंडेंट को बताया कि उसने नकल की है। वह पर्चियां लेकर आया था। यह बात उसने लिखकर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर ने बताया कि नकल पकड़े जाने के बाद छात्र को घर जाने के लिए बोल दिया गया। इस दौरान वह एग्जामिनेशन सेंटर से निकलकर कॉलेज के इंजीनियरिंग ब्लॉक की बिल्डिंग में चला गया। वहां से 7वीं मंजिल से उसने छलांग लगा दी, उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 


डॉ. नरेश सचदेव का कहना है कि छात्र से मिली पर्चियों में कई सवालों के उत्तर मेल खाते थे। उसके पास होने के लिए वे उत्तर काफी थे। इसलिए, उसकी गलती बताते हुए उसे घर जाने को बोल दिया था। अब उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। उधर, थाना दाखा की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed