{"_id":"4529e07b0d5725eedd481a61245ecdd0","slug":"storm-person-falls-down-drain-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से नाले में गिरा अधेड़, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से नाले में गिरा अधेड़, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में वीरवार दोपहर आई तेज आंधी ने माधोपुरी इलाके में एक अधेड़ की जान ले ली। मृतक की पहचान धर्मवीर सूद (53) के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण धर्मवीर बुड्ढा नाले में गिर गया, जब तक उसे निकाला गया, उसकी मौत हो गई थी।
जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अधेड़ के शव को नाले से बाहर निकाला गया। धर्मवीर घास मंडी इलाके में रहता था।
थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि वीरवार दोपहर को तेज आंधी चली तो धर्मवीर अपने पोस्टर इकट्ठा करने लगा।
हवा के तेज झोंके से वह असंतुलित होकर नाले में गिर गया। तेज हवा के कारण ऑपरेशन चलाने में भी दिक्कत आईं। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस की टीम शव को नाले से बाहर निकाल पाई।
मृतक के भाई यशपाल का कहना है कि मृतक अविवाहित था और पिछले 25 साल से माधोपुरी इलाके में सड़कों के किनारे पोस्टर और कैलेंडर बेचने का काम करता था।