फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   STF team caught one including 930 grams of heroin

एसटीएफ की टीम ने ९३० ग्राम हेरोइन सहित एक को किया काबू

Sun, 12 Jun 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
STF team caught one including 930 grams of heroin
लुधियाना। चाय की दुकान की आड़ में नशा तस्करी का धंधा करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डाबा रोड स्थित बापू मार्केट के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 930 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ की टीम ने मोहाली स्थित एसटीएफ थाने में रुद्रा इन्क्लेव निवासी अश्वनी कुमार उर्फ सुमन (23) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने डाबा इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करता है। आरोपी इस समय भी अपनी स्कूटी पर हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी की इलाके में ही चाय की दुकान है। वह खुद भी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति के लिए ही तस्करी का धंधा करता है। चाय की दुकान चलाने की आड़ में पिछले करीब दो साल से हेरोइन तस्करी का धंधा करता आ रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed