फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   STF Ludhiana Arrested Two Smugglers from Amritsar With Heroin

Punjab: ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाते थे हेरोइन की खेप, लुधियाना एसटीएफ ने दो तस्कर किए गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 10:02 AM IST
सार

आरोपी राजवीर के पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ संबंध थे। वह वाट्सअप कॉल के जरिए आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था। आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से सस्ते भाव से हेरोइन की खेप मंगवाता था और आगे सप्लाई करता था।

विज्ञापन
STF Ludhiana Arrested Two Smugglers from Amritsar With Heroin
एसटीएफ ने पकड़े दो नशा तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा कर पंजाब सहित अन्य राज्यों में सप्लाई देने वाले दो तस्करों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अमृतसर के डलेके रोड एरिया में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ किलो हेरोइन के साथ साथ नशा तस्करी के धंधे में इस्तेमाल किए जाने वाला बाइक भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के गांव डलेके निवासी हीरा सिंह उर्फ राजवीर (30) और मोहल्ला नवी आबादी निवासी अनमोल सिंह (22) के खिलाफ एसएएस नगर स्थित एसटीएफ थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर सप्लाई करता है। 
विज्ञापन


एआईजी एसटीएफ स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर हरबंस सिंह की अगुवाई में अमृतसर के गांव कोहाली लोपोके रोड पर बाबा जागो शहीद आदर्श स्कूल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजवीर और अनमोल दोनों ही नशा तस्करी का कारोबार करते है और पिछले काफी समय से अलग अलग जगहों से नशा लाकर सप्लाई करते है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी राजवीर के पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ संबंध थे। वह वाट्सअप कॉल के जरिए आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था। आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से सस्ते भाव से हेरोइन की खेप मंगवाता था और आगे सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो किलो हेरोइन का एक मामला दर्ज हुआ था और 2014 में आरोपी को एसटीएफ की टीम ने ही काबू किया था। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया और फिर से नशा तस्करी का कारोबार करने लगा। इस बार आरोपी ने अटारी बार्डर पर पानी की बोतलें बेचने वाले आरोपी अनमोल को साथ मिला लिया। दोनों ड्रोन के जरिए नशा मंगवाते और पंजाब और उसके पड़ोसी राज्यों के साथ साथ राजधानी दिल्ली में भी नशा सप्लाई करने के लिए जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि नशा किन लोगों को आगे सप्लाई करते थे और पाकिस्तान के तस्करों के साथ उनका संपर्क कैसे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed