फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three killed in road accidents in Ludhiana and Fatehgarh Sahib

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में तीन दोस्त ट्रक समेत नहर में गिरे, दो के शव मिले, लुधियाना में भी ऐसा ही हादसा

Mon, 24 Jan 2022 10:15 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 24 Jan 2022 10:15 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। फतेहगढ़ साहिब में एक ट्रक नहर में जा गिरा। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं तीसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Three killed in road accidents in Ludhiana and Fatehgarh Sahib
नहर में गिरा ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बस्सी पठाना के गांव खालसपुर नहर में रविवार देर रात टाटा 407 गाड़ी समेत तीन दोस्त भाखड़ा नहर में गिर गए। जिनमें से दो के शव ट्रक से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे दोस्त की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन


एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि खालसपुर नहर में एक गाड़ी गिरी है। गोताखोरों को बुलाकर ट्रक को निकलवाया गया, जिसमें से दो शव बरामद हुए। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मनप्रीत उर्फ मनी निवासी खालसपुर बस्सी पठाना, जो ऑटो चालक था और दूसरे की पहचान भुल्लर वार्ड नंबर 5 निवासी बस्सी पठाना, जो बस स्टैंड में सफाई का करता था के तौर पर हुई है। एसएचओ ने बताया कि गाड़ी का शीशा टूटने के कारण शायद तीसरा व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया है, जिसकी पहचान विकी निवासी बस्सी पठाना नजदीक पटवार खाना के तौर पर हुई है। विक्की को गोताखोरों की टीम ढूंढ रही है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में नाले में गिरी कार, एक की मौत
दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर जा रहे ढंढारी खुर्द निवासी दीपक शर्मा (32) की कार अनियंत्रित होकर साहनेवाल कोहाड़ा एयरपोर्ट रोड पर नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक दीपक को काफी गंभीर चोट लगने उसकी मौत हो गई। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर परिजनों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा रविवार की देर रात का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि दीपक शर्मा डब्ल्यूएचओ विभाग में बतौर ठेके पर आधारित काम करता था। उसने कुछ समय पहले ही कोहाड़ा के नजदीक अपना नया घर बनाया था। रविवार को शाम के समय वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने लुधियाना आया हुआ था। जब वह पार्टी के बाद अपनी कार से देर रात घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed