{"_id":"611829358ebc3ee03d22ee0a","slug":"speeding-car-crushed-three-bike-riders-ropar-news-pkl4235146189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुरबेदी : तेज रफ्तार कार चालक ने तीन बाइक सवार प्रवासियों को कुचला... दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुरबेदी : तेज रफ्तार कार चालक ने तीन बाइक सवार प्रवासियों को कुचला... दो की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुरबेदी (रोपड़)। शुक्रवार देर रात्रि तीन बाइक सवार प्रवासी मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे दो प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। गांव नलहोटी हेठली के जसविन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह ने बताया कि गांव कलवां के समीप कूकोवाल में उसकी जमीन है। उत्तर प्रदेश का प्रवासी मजदूर रोहतास पुत्र परमानंद निवासी निभोरा सरवर पुर जिला बदायूं परिवार के सहित रहता है। उसने बताया कि वह, रोहतास उसका भाई रूप किशोर, उनके गांव के एक लड़का अनूप शर्मा पुत्र नरेश चन्द्र शर्मा और एक रिश्तेदार देवेश कुमार पुत्र समिति लाल निवासी बंनगवां जिला बदायूं बाइक पर माता नैना देवी (हिमाचल प्रदेश) के स्थान पर माथा टेकने गए थे।
लौटते समय रूप किशोर एक बाइक पर जबकि अनूप शर्मा देवेश कुमार और रोहतास दूसरी बाइक पर आ रहे थे। रात्रि करीब 10 बजे जब उन्होंने गांव सैदपुर के समीप सतलुज दरिया का पुल पार किया तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने एक अन्य कार को ओवरटेक करते हुए अनूप कुमार शर्मा की बाइक पर कार चढ़ा दी। कार चालक अनूप कुमार शर्मा, रोंहतास और देवेश कुमार को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। इससे देवेश कुमार और रोहतास की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनूप कुमार शर्मा को सरकारी अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।