फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Some miscreants pelted stones at mosque located at Focal Point in Ludhiana

Punjab: लुधियाना में माहौल खराब करने की कोशिश, होली-जुमे पर दो पक्ष भिड़े; मस्जिद पर पथराव... कई लोग जख्मी

Fri, 14 Mar 2025 10:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 10:45 PM IST
सार

होली और जुमे के दिन पंजाब के लुधियाना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन
Some miscreants pelted stones at mosque located at Focal Point in Ludhiana
लुधियाना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के फोकल प्वाइंट के पास मस्जिद पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। जिस कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना दोपहर की नमाज के समय हुई।

विज्ञापन


शरारती तत्वों ने मुसलमानों से गाली गलौज की। लेकिन तब तक स्थिति को संभाल लिया गया। लेकिन शाम को पांच बजे की नमाज के वक्त फिर 100 से ज्यादा शरारती तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


मस्जिद के बाहर सुरक्षा के लिए खड़े पुलिस मुलाजिमों पर भी हमला किया गया। कई पुलिस वालों को चोटें भी आईं। पथराव किये जाने के कारण मस्जिद के शीशे टूट गए और कई लोग जख्मी भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर कई थानों की पुलिस ने पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। 6 से 7 शरारती तत्वों को राउंड-अप किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहन्मद उस्मान रहिमानी लुधियानावी ने मुसलमानों को शांति बनाये रखने की अपील की। 


शाही इमाम ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मस्जिद में नमाज अदा करने आये नामजिओं पर पथराव किया गया। मस्जिद को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को तोड़ने की कोशिशें की जा रही है। लेकिन फिरकापरस्त लोगों की चालें कामयाब नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: लुधियाना में अकाली नेता गिरफ्तार: पत्नी के साथ की मारपीट, गला दबाकर मारने की कोशिश, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed