फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   smart city, israel show interest in smart city project, ludhiana smart city project

इजराइल ने दिखाई स्मार्ट सिटी मिशन में दिलचस्पी

Thu, 02 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 02 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
smart city, israel show interest in smart city project, ludhiana smart city project
स्मार्ट सिटी
इजराइली दूतावास ने लुधियाना के स्मार्ट सिटी मिशन में दिलचस्पी दिखाई है। इस बाबत वीरवार को दूतावास के एक प्रतिनिधिमंडल ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन को पूरा करने के लिए इजराइली कंपनियों की संभावित भागीदारी पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


इस मीटिंग की अध्यक्षता एडिशनल कमिश्नर अमृत कौर गिल ने की। इजराइली दूतावास के वाणिज्य विभाग के व्यापार आयुक्त बराक ग्रनोट अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे। 
विज्ञापन


बैठक में शिष्टमंडल के सदस्यों ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए विभिन्न इजराइली कंपनियों के बारे में निगम अधिकारियों को विस्तार से बताया। विदेशी मेहमानों ने जानकारी दी कि वे पानी, ऊर्जा, सड़क, यातायात, जन सुरक्षा और पार्किंग आदि क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बराक ग्रनोट ने बताया कि वहां की कंपनियां विभिन्न देशों में कामयाबी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि वे उन्हें लुधियाना की जरूरतें बताएं, ताकि वे अपनी सुविधाएं दे सकें। 

एडिशनल कमिश्नर अमृत कौर गिल ने विदेशी मेहमानों को शहर की समस्याओं के बारे में बताया और उनसे पार्किंग से संबंधित समस्या का समाधान पूछा। निगरान इंजीनियर राहुल गगनेजा ने शिष्टमंडल को लुधियाना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बारे में बताया।


उन्होंने कहा कि डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा को ई-रिक्शा से बदलने संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में भी चर्चा की गई। निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि उन्हें बहुत सारी देसी और विदेशी कंपनियों से प्रस्ताव मिल रहे हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सभी कुछ जांच पड़ताल के बाद ही अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed