{"_id":"256b2f0bb0770c5e82db21bd19ddc155","slug":"singer-ranjeet-kaur-condition-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक गायिका रणजीत कौर की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक गायिका रणजीत कौर की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 03 Jul 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायकी के क्षेत्र में धूम मचाने वाली पंजाबी सिंगर और अदाकारा रणजीत कौर पित्ते की पथरी और किडनी में इंफेक्शन के कारण 16 जून से गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं। माहिर डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही हैं।
रणजीत कौर का ऑपरेशन भी किया गया है, लेकिन अभी उनकी हालत खराब है। शुक्रवार को रणजीत कौर का हाल चाल पूछने के लिए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह दाखा, मालवा सभ्याचारक मंच के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा समेत कई लोग पहुंचे।
वीरवार को आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने रणजीत कौर का हाल पूछा था। रणजीत कौर के बेटे गुरदास ने बताया कि 16 जून को तबियत खराब होने पर उनकी मां को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
इस मौके पर दाखा और बावा ने कहा कि बीबी ने अपनी लाजवाब गायकी से पंजाबी सभ्याचार की बेमिसाल सेवा की है। कलाकार सबके सांझे होते हैं।
इसलिए यह सबका फर्ज बनता है कि इन कलाकारों की मदद करने के लिए आगे आएं। जीटीबी अस्पताल के चेयरमैन अमरजीत सिंह बखशी ने बताया कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की टीम रणजीत कौर की सेहत का पूरा ध्यान रख रहीं है।