फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Simarjit Singh Bains and Kamaljit Singh Kadwal supporters face to face in Ludhiana

लुधियाना: बैंस और कड़वल समर्थक आमने-सामने, ईंट-पत्थर के साथ गोली चली, पुलिस बनाती रही वीडियो

Mon, 07 Feb 2022 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 09:39 PM IST
सार

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस मुलाजिम बीच बचाव के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते दिखे। किसी मुलाजिम ने हमलावरों को पकड़ने की भी जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
Simarjit Singh Bains and Kamaljit Singh Kadwal supporters face to face in Ludhiana
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में सोमवार की देर शाम को डाबा रोड इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख एवं हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस प्रत्याशी कमलजीत सिंह कड़वल के साथी आमने सामने हो गए। 

विज्ञापन


इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। बैंस समर्थकों ने कमलजीत सिंह कड़वल और उनके साथियों की गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दीं। आरोप यह भी है कि बैंस समर्थकों की तरफ से गोली चलाई गई। यह सारा वाकया पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिसकर्मी वहां बीच बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कमलजीत सिंह कड़वल ने बताया कि उनकी एक चुनावी जनसभा थी। समर्थकों के साथ वहां जाने के लिए वह दफ्तर के पास खड़े थे। इसी दौरान सिमरजीत सिंह बैंस, उनका बेटा और अन्य समर्थक वहां पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आते ही ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया और गाड़ियां तोड़नी शुरू कर दी। जब तक वह कुछ समझ पाते हमलावरों ने उन्हीं पर सीधी गोलियां चलाने लगे। उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि जिस वक्त हमला हुआ, उस समय पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, जिनके सामने यह सारा वाकया हुआ है। 

उन्होंने कहा कि जैसे स्मैक के नशे वाले बंदे का नशा खत्म होता है तो वह मरीज तड़पता है, वैसे ही बैंस अपनी हार को देखकर बौखलाहट में हैं। इस कारण वह तड़प रहे हैं। कड़वल ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ियां तोड़ी और यहां तक की गोली चलाई। उनके समर्थकों की गाड़ियां तोड़कर वह फरार हैं। 

वह पुलिस से मांग कर रहे हैं कि बनती कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वह किसी बात से डरते नहीं हैं और पूरा मुकाबला करते हैं। कड़वल समर्थकों ने कहा कि मीटिंग चल रही थी इसी दौरान पीछे से अचानक हमला किया गया। इस दौरान सिमरजीत सिंह बैंस के साथ-साथ उनका बेटा और साथी पार्षद भी थे।

20 मिनट तक बवाल, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात
आत्मनगर इलाके में बैंस और कड़वल समर्थकों में हुई भिड़ंत में 20 मिनट तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। ईंट-पत्थरों से लग्जरी गाड़ियां तोड़ी गईं। पुलिस बल की मौजूदगी में हुए हमले से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिसवाले वीडियो बनाते रहे। इसके आधार पर ही आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल कई थानों की फोर्स इलाके में तैनात है। दूसरी ओर, सिमरजीत बैंस ने घटना के बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इस कारण उनसे संपर्क ही नहीं हो पाया। 

क्या कहते हैं अधिकारी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रूरल रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि आरोप लगाया गया है कि सिमरजीत सिंह बैंस और उनके बेटे के साथ आए लोगों ने पत्थर और गोलियां चलाई हैं। जांच की जा रही है जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed