{"_id":"050535b0ec7d38c28ee89847b550ce0c","slug":"shopping-business-man-car-diamonds-stole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शापिंग करने गए कारोबारी की कार से हीरे चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शापिंग करने गए कारोबारी की कार से हीरे चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ शॉपिंग करने आए कारोबारी की कार का लॉक खोल कर चोर अटैची चोरी कर ले गए। अटैची में 65 हजार के हीरे थे। वारदात थाना कोतवाली से कुछ कदमों की दूरी पर हुई।
कार मालिक जब वापस आया तो उसे अटैची चोरी का पता चला। थाना कोतवाली की पुलिस ने न्यू किचलू नगर के अमित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
न्यू किचलू नगर के कपड़ा कारोबारी अमित कुमार अपनी पत्नी के साथ चौड़ा बाजार स्थित पिंग प्लाजा मार्केट में शॉपिंग के लिए गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी थाना कोतवाली के पास ही पार्क कर दी थी। जब वह शॉपिंग के लिए गए तो अटैची गाड़ी में थी।
कुछ देर जब वापस आए तो देखा कि कार का लॉक खुला हुआ था। अंदर पड़ी अटैची गायब था। अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि अटैची में 65 हजार के हीरे और कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।