{"_id":"56dd63414f1c1b3f0a8b457b","slug":"shivaratri-celebrated-shivaratri-celebrated-muktsar-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्रि पर्व ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्रि पर्व
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
Updated Mon, 07 Mar 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर के श्री राम भवन में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के मौके सोमवार को मंदिरों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। शहर के सभी मंदिर और शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे थे।
मंदिरों को फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर फल-फूल, दूध-दही, शहद, जल, वेलपत्र, भांग, गुड़ से शिवलिंग की पूजा-अर्चना की।
शहर के श्री रघुनाथ मंदिर, श्री श्याम मंदिर, श्रीराम भवन, महादेव मंदिर, शक्ति मंदिर श्री मनन धाम, जय मां चिंतपूर्णी मंदिर, बाबा कांशी प्रसाद शिव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े दिखाई दिए। शहर में भांग के प्रसाद के अटूट लंगर भी चलते रहे।