फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   SGPC won the first match of Hockey Festival

Ludhiana News: हॉकी महोत्सव का पहला मैच एसजीपीसी ने जीता

Wed, 15 Mar 2023 11:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 15 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
SGPC won the first match of Hockey Festival
31वां दशमेश हॉकी ऑल इंडिया हॉकी महोत्सव हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोपड़। 31वां दशमेश हॉक्स ऑल इंडिया हॉकी महोत्सव बुधवार को हॉक्स स्टेडियम में बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ। उत्सव का उद्घाटन जय कृष्ण सिंह रोड़ी, डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा ने झंडा लहराकर किया।
इस मौके पर विधायक दिनेश चड्डा भी उपस्थित थे। हॉक्स क्लब में खेलने वाले खिलाड़ियों द्वारा गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब से लाई गई पवित्र ज्योति को खेल मैदान में प्रज्जवलित किया गया जो खेल मेले के अंत तक खेल मैदान में जलती रहेगी। इस मौके पर एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर आसमान में छोड़े गए। दिनेश चड्डा ने उद्घाटन समारोह में आए सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से स्टेडियम के लिए विशेष ध्यान देने की मांग करते हुए यहां एट्रो ट्रफ लगाने की मांग रखी। अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने हॉक्स क्लब द्वारा लंबे समय से भारत के राष्ट्रीय खेल के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित प्रभावशाली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जय कृष्ण रोड़ी ने कहा कि इस मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट को लगातार आयोजित करना और भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस क्लब ने ओलंपियन धर्मवीर सिंह, गुरिंदर सिंह जैसे विश्व स्तरीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। जो इस क्लब के लिए बड़े सम्मान की बात है। प्रदेश का गौरव है कि देश की हॉकी टीम में प्रमुख खिलाड़ी पंजाब से हैं। उन्होंने उद्घाटन समारोह के दौरान हॉक्स क्लब को दस लाख रुपये देने की भी घोषणा की और हॉकी के विकास के लिए हॉक्स क्लब को पूरा सहयोग देने का भी वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएस सैनी महासचिव ने कहा कि 31वां दशमेश हॉक्स हॉकी महोत्सव जो पांच दिनों तक चलेगा और इसका समापन समारोह 19 मार्च 2023 को होगा जहां पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस टूर्नामेंट के दौरान विजेता टीम को 51000 रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को हॉक्स ट्रॉफी के अलावा 31000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। हॉक्स क्लब के सचिव जसवीर सिंह राय ने बताया कि कि हॉक्स क्लब भारत का एक विशिष्ट क्लब है जिसका अपना स्टेडियम है।


बुधवार का उद्घाटनी मैच एसजीपीसी अमृतसर और बठिंडा-11 की टीमों ने बीच में खेला। मैच के 20वें मिनट में एसजीपीसी अमृतसर ने बठिंडा-11 के कप्तान रवनीत सिंह के पेनल्टी कार्नर को मैच के पांचवें मिनट में गोल में बदल दिया। मैच के पहले हाॅफ में स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। मैच का दूसरा हाफ काफी प्रतिस्पर्धी रहा। 38वें मिनट में एसजीपीसी के के खिलाड़ी ओंकार सिंह ने अपनी टीम के लिए दो पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। बठिंडा-11 ने मैच के 44वें मिनट में जवाबी हमला करते हुए जसविंदर सिंह के शानदार मैदानी गोल से अपनी टीम को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। एसजीपीसी के खिलाड़ी परमपाल सिंह ने मैच के 57वें और 60वें मिनट में लगातार दो फील्ड गोल किए और मैच 4-2 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed