{"_id":"66e47285124908b2d1087ea9","slug":"sgpc-employees-and-shopkeepers-face-to-face-bernala-news-c-65-1-bnl1001-100830-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एसजीपीसी के कर्मचारी और दुकानदार आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: एसजीपीसी के कर्मचारी और दुकानदार आमने-सामने
Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में दुकानों के मालिकाना हक पर विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। शहर में दुकानों के मालिकाना हक को लेकर बड़े विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। एसजीपीसी के कर्मचारियों को साथ लेकर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद एसजीपीसी ने दुकानों पर ताले लगाए।
दूसरी तरफ दुकानदारों ने बस स्टैंड के सामने धरना देकर एसजीपीसी की कार्रवाई का विरोध किया और एसजीपीसी पर धमकाने व गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दुकानदारों के पक्ष में आए कांग्रेस जिला प्रधान की गाड़ी को एसजीपीसी ने घेर लिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
बरनाला के बस स्टैंड के पास बड़ी संख्या में दुकानें बनी हुई हैं, इन दुकानों के मालिकाना हक को लेकर एसजीपीसी और डेरा बाबा गांधा सिंह के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से कोर्ट में मामला चल रहा है। एसजीपीसी के कर्मचारियों ने कहा कि ये दुकानें एसजीपीसी की हैं और उन्होंने दुकानदारों को दुकानें किराये पर दे रखी हैं, लेकिन अब डेरा बाबा गांधा सिंह के महंत दुकानदारों को गुमराह कर रहे हैं। इसके चलते कुछ दुकानदारों ने किराया देना बंद कर दिया है। इसके बाद उन्होंने लीज की शर्तों के मुताबिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वहीं, डेरे के महंत प्यारा सिंह ने बताया कि इन दुकानों का मालिकाना हक कोर्ट से उनके पक्ष में आ गया है, जिसके चलते दुकानों पर डेरे का हक है, जिसके चलते दुकानदारों ने डेरे को किराया देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एसजीपीसी ने दुकानदारों के साथ धक्केशाही की है, जो बहुत गलत है।
डीएसपी बरनाला ने कहा कि डेरा बाबा गांधा सिंह और एसजीपीसी के बीच दुकानों के मालिकाना हक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, इसलिए शुक्रवार को एसजीपीसी ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिससे यह विवाद बढ़ गया है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।