फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   senior, national, cycling, championship

डेबोरा, सचिन, मनजीत ने अपने ही रिकार्ड तोड़े

Fri, 18 Dec 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 18 Dec 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
senior, national, cycling, championship
पीएयू के वैलोड्रम ग्राउंड में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से करवाई जा रही क्रॉस 68वीं नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन डेबोरा, सचिन और मनजीत ने अपने ही रिकार्ड तोड़ नए रिकार्ड बनाए। वुमन कैटेगरी में अंडमान निकोबार की डेबोरा ने 500 मीटर टाइम ट्राल रेस 36.470 सेकेंड में पूरी कर नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले डिबोरा ने ही केरल में 18 फरवरी 2015 में 36.643 सेकेंड का रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सचिन देसाई ने (सब-जूनियर ब्वाइज) 2000 मीटर व्यक्तिगत रेस 2:31:207 समय में पूरी कर रिकार्ड बनाया। सचिन ने वीरवार को इसी ट्रैक पर 2:32.553 का रिकार्ड बनाया था। इसी तरह पुरुष वर्ग में सर्विसेज के मनजीत सिंह ने 4000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले में 4:49.570 समय में रेस पूरी कर रिकार्ड बनाया है। केरल में फरवरी 2015 में हुए नेशनल मुकाबलों में मनजीत ने ही 4:57.146 का रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन

तीसने दिन वुमन वर्ग में हुई 500 मीटर टाइम ट्रायल रेस में अंडमान निकोबार की डिबोरा ने पहला, केरल की किजिया दूसरे और टी-मनोरमा देवी तीसरे स्थान पर रही। 2000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (सब-जूनियर लड़के) में महाराष्ट्र का सचिन देसाई पहले, सीएफई का राजू भट्टी दूसरे और हरियाणा का अनिल तीसरे स्थान पर, 2000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (सब-जूनियर लड़कियां) में महाराष्ट्र की वैष्णवी पहले, पंजाब की अरमीत इंदर विर्क दूसरे और केरल की निचिथा लाल तीसरे स्थान पर, 3000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (मैन जूनियर) में हरियाणा के साहिल कुमार पहले, पंजाब का अभिलाष दूसरे और कर्नाटक का संदेश उप्पल तीसरे स्थान पर, 2000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (वुमन जूनियर) में हरियाणा की आशु शर्मा पहले, मणिपुर की सोनाली दूसरे और केरल की अमृथा तीसरे स्थान पर, 4000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (मैन वर्ग) में सर्विसेज का मनजीत सिंह पहले, सर्विसेज का दिनेश कुमार दूसरे और रेलवे का मनोहर लाल तीसरे स्थान पर, 3000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (वुमन वर्ग) मणिपुर की आरके अबे देवी पहले, रेलवे की बिदयालक्ष्मी देवी दूसरे और तमिलनाडु की जी-मनीशा तीसरे स्थान पर, 2000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (यूथ ब्वाइज) में राजस्थान का मनन सिंह पहले, कर्नाटक का विनकपा दूसरे और महाराष्ट्र का शुभम तीसरे स्थान पर, 2000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले (यूथ गर्ल्स) में कर्नाटक की दानम्मा चिंचाखंडी पहले, मध्य प्रदेश की एन अनीता देवी दूसरे और मणिपुर की डिआना देवी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के दोस्त से साइकिल ले कर की थी शुरुआत
सर्विसेज की ओर से खेलने आए हरियाणा के मनजीत सिंह ने पीएयू के वैलोड्रम ग्राउंड में 4000 मीटर व्यक्तिगत मुकाबले में अपना ही रिकार्ड तोड़ा। मनजीत ने बताया कि 13 साल की उम्र में उसने भाई के दोस्त की साइकिल चलानी शुरू की थी। था। फिर धीरे धीरे आकर्षण बढ़ता गया। 28 साल के मनजीत कामनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा ले चुके हैं और एशियन गेम्स में दो ब्रांज मेडल भी हासिल कर चुके हैं। उनके पिता अमृतलाल और भाई रणजीत हरियाणा में राज मिस्त्री का काम करते हैं। उनके परिवार में सिर्फ वहीं खेलों से जुड़े हुए हैं। इस समय वह इंडिया कैंप में भी प्रेक्टिस कर रहा है। मनजीत सिंह ने बताया कि वह अपना ही रिकार्ड तोड़ प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं। मनजीत ने बताया कि अच्छी परफार्मेंस के लिए अच्छे कोच की जरूरत होती है। विदेशी साइकिलिंग कोच से बेहतर कोचिंग यहां के कोच नहीं दे सकते। यहां के सिस्टम में बहुत पॉलीटिक्स है। अगर बेहतर खिलाड़ी तैयार करने है तो या फिर विदेशी कोच को यहां लाना पड़ेगा या फिर हमें प्रशिक्षण के लिए विदेश जाना पड़ेगा।

जापान में भी करेंगी उम्दा प्रदर्शन : डिबोरा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर चुकी साइकिलिस्ट डेबोरा ने शुक्रवार को नेशनल प्रतियोगिता में अपना ही रिकार्ड तोड़ा। डिबोरा ने बताया कि वह जापान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटी हुई है। डेबोरा ने बताया कि वह अंडमान में फुटबॉल खेला करती थी। 2011 में उनका टैलेंट देख कोच शुभेंद्र ने उन्हें साइकिलिंग में आने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया व कई मैडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed