{"_id":"6c3f53481d7f98546bff91cb6672b9a9","slug":"senior-national-cycling-championship-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडमान के इसो ने 36.01 सेकेंड में पूरी की रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडमान के इसो ने 36.01 सेकेंड में पूरी की रेस
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के वैलोड्रम ग्राउंड में 68वीं सीनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन अंडमान निकोबार के खिलाड़ी इसो ने अंडर-16 में 500 मीटर टाइम ट्रायल में 36.01 सेकेंड में रेस पूरी कर एक और नेशनल रिकार्ड बनाया। पहले दिन इसो ने अंडर-14 में भी नेशनल रिकार्ड बनाया था।
लड़कों के दूसरे दिन के मुकाबलों में 1000 मीटर टाइम ट्रायल में हरियाणा के साहिल कुमार ने सोने का पदक, केरल के सानू राज पी ने रजत और अंडमान निकोबार के एमरसन ने कांस्य पदक जीता। एक हजार मीटर टाइम ट्रायल-मैन इलाइट में आरएसपीबी के अमरजीत सिंह नागी ने सोना, एसएससीबी की एलन बेबी ने रजत पदक, आरएसपीबी के विक्रम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 500 मीटर टाइम ट्रायल सब जूनियर बॉयज में अंडमान निकोबार के इसो ने गोल्ड, मध्यप्रदेश के मयंक पटेल ने रजत और महाराष्ट्र के मयूर पवार ने कांस्य पदक हासिल किया है।
लड़कियों के मुकाबलों में 500 मीटर टाइम ट्रायल सब जूनियर गर्ल्स में केरल की अलेना रेजी ने सोना, केरल की ही कल्याणी केजे ने रजत और असम की ब्रिस्टीकोंगकोना गोगोई ने कांस्य पदक हासिल किया। 500 मीटर टाइम ट्रायल वुमन जूनियर में महाराष्ट्र की कोमल देशमुख ने सोना, असम की अनु छुटिया ने रजत और हरियाणा की आशु शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हुए डोप टेस्ट
साइकिलिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी तीन लड़के और तीन लड़कियों के डोप टेस्ट किए गए। प्रतियोगिता के पहले दिन आठ खिलाड़ियों के डोप टेस्ट किए गए थे। जानकारी के मुताबिक नाडा की टीम की ओर से उन खिलाड़ियों का डोप टेस्ट किया गया है जो प्रतियोगिताओं में पहले दूसरे स्थान पर रहे है।