फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   senior, national, cycling, championship

सीनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप आज से

Tue, 15 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 15 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
senior, national, cycling, championship
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के वैलोड्रम मैदान में बुध्ावार से 68वीं सीनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप शुरू हो रही है। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई जा रही इस प्रतियोगिता में करीब 463 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले 2005 में इस वैलोड्रम ग्राउंड में एशियन साइकिलिंग चैंपियनशिप करवाई गई थी। प्रतियोगिता के संबंध में फिरोजपुर रोड स्थित गडवासू यूनिवर्सिटी में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ओंकार सिंह, हीरो इको-टेक लिमिटेड के चेयरमैन विजय मुंजाल, एमडी गौरव मुंजाल और साइकिलिंग कोच सतविंदर सिंह विक्की मौजूद रहे। ओंकार सिंह ने बताया कि पीएयू के वैलोड्रम ग्राउंड में लंबे समय के बाद नेशनल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। पिछले साल केरल में यह प्रतियोगिता करवाई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल करवाई गई नेशनल प्रतियोगिता में करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस बार 463 (लड़के-लड़कियों) ने एंट्री करवाई है। ऐसा पहली बार हुआ है। इसमें करीब 131 लड़कियां और करीब 277 लड़के हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर के खिलाड़ियों के बीच अंडर-16, अंडर-18 मैन और वुमन वर्ग के बीच मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में करीब 23 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें चार बोर्ड सर्विसेज, रेलवे, पंजाब पुलिस, बीएसएनएल की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन

ओंकार सिंह ने बताया कि कई खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर परफार्म करने के लिए ड्रग का इस्तेमाल करते हैं। खिलाड़ियों में इस लत को रोकने के लिए नाडा की टीम को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed