{"_id":"5e35aea58ebc3e4b000f48a2","slug":"second-marriage-by-lying-case-filed-against-former-dsp-and-son-bernala-news-pkl3650353110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीएसपी व सके लडके खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीएसपी व सके लडके खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
सिटी-1 की पुलिस ने पूर्व डीएसपी रूप सिंह मौड़ के बेटे रूपिंदरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले में उसके पिता पूर्व डीएसपी रूप सिंह मौड़ को भी नामजद किया गया है।
थाना सिटी-1 के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरमीत कौर पुत्री रिटायर्ड सूबेदार सुखदेव सिंह ने जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह को शिकायत दी थी कि उसके साथ पूर्व डीएसपी रूप सिंह मौड़ के बेटे रूपिंदरजीत सिंह ने धोखे से शादी कर दुष्कर्म किया है। उसकी शादी पहले ही वर्ष 2004 में शरणजीत कौर निवासी मोहाली से हुई थी। इस बारे उसको नहीं बताया गया। उसे धोखे में रखकर शादी कर ली गई और पांच महीने वह उसके साथ रही। उसके बाद उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया और दहेज की मांग करने लगे।
एसएसपी हरजीत सिंह ने मामले की जांच गहराई से करवाई। जांच के बाद सिटी-1 की पुलिस ने गुरमीत कौर के बयान पर रूपिंदरजीत सिंह, पूर्व डीएसपी रूप सिंह मौड़ निवासी सुनाम के खिलाफ दुष्कर्म, धोखे से दूसरी शादी करने और दहेज का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि बाप-बेेटे की गिरफ्तारी के लिए उनकी सुनाम रिहायश पर रेड की गई लेकिन आरोपी फरार हैं। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।