{"_id":"62c9f315ab771a7fe127ea3d","slug":"satveer-lodged-in-ludhiana-jail-was-attacked-by-bambiha-group-comrades","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moosewala Murder: गैंगस्टर को बठिंडा छोड़कर आने वाले आरोपी पर बंबीहा ग्रुप के साथियों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moosewala Murder: गैंगस्टर को बठिंडा छोड़कर आने वाले आरोपी पर बंबीहा ग्रुप के साथियों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 10 Jul 2022 05:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Jul 2022 05:05 AM IST
सार
सतवीर जेल में था तो अचानक से कुछ लोगों द्वारा उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सतवीर पर हमला करने वाले बंबीहा गैंग के सदस्य थे।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को अपनी फॉर्च्यूनर कार में बठिंडा छोड़कर आने के आरोप में लुधियाना पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सतवीर पर शनिवार की शाम को सेंट्रल जेल में हमला हुआ। बताया जा रहा है कि यह हमला बंबीहा गैंग के कुछ सदस्यों ने किया है।
विज्ञापन
हालांकि, सतवीर यह नहीं बता सका कि सेंट्रल जेल लुधियाना में उस पर हमला करने वाले आरोपी कौन थे। जेल मुलाजिमों ने किसी तरह से सतवीर को छुड़वाकर इलाज के लिए जेल के अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए शनिवार रात सिविल अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद उसे दोबारा से सेंट्रल जेल लुधियाना भेज दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस सेंट्रल जेल पहुंची जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि सतवीर पर हमला करने वाले कौन थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी बलदेव चौधरी को लुधियाना के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया तो पता चला कि तीन गैंगस्टर को सतवीर ने संदीप काहलो के कहने पर अपनी फॉर्च्यूनर कार में बठिंडा छोड़ा था। इसके 10 दिन बाद सिद्धू मूसेवाला को ताबड़तोड़ गोलियां चला कर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी सतवीर को लुधियाना सीआईए वन की टीम ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे लुधियाना सेंट्रल जेल जुडिशियिल रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम सतवीर जेल में था तो अचानक से कुछ लोगों द्वारा उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सतवीर पर हमला करने वाले बंबीहा गैंग के सदस्य थे। सतवीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर जेल मुलाजिम इकट्ठा हो गए और उन्होंने सतवीर को किसी तरह छुड़वाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे देर रात सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल में सतवीर ने किसी की कोई बात का जवाब नहीं दिया। उधर, जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया जा रहा है कि रविवार को जिला पुलिस के उच्चाधिकारी सेंट्रल जेल के अंदर जाकर जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि सतवीर पर हमला करने वाले आरोपी कौन थे।