फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sanitary supervisor of the corporation committed suicide by swallowing sulfas

बठिंडा : नगर निगम के सेनेटरी सुपरवाइजर ने सल्फास निगलकर दी जान, खुदकुशी से पहले ग्रुप में डाला वीडियो

Mon, 20 Jun 2022 01:06 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitary supervisor of the corporation committed suicide by swallowing sulfas
बठिंडा। नगर निगम की सेनेटरी ब्रांच के सुपरवाइज राजिंदर नेगी ने रविवार दोपहर सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले नेगी ने एक वीडियो बनाकर अपने दफ्तर के एक आफिशियल ग्रुप में डाला। इस वीडियो में उसने अपने ब्रांच के एक अधिकारी पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद उसने सल्फास की गोलियां निगल लीं। वहीं निगम कर्मियों ने दफ्तर पहुंचकर उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए माल रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के सेनेटरी ब्रांच में तैनात 50 वर्षीय राजिंदर नेगी ने रविवार दोपहर बाद निगम दफ्तर में आकर सल्फास की गोलियां निगल लीं। जिससे उसकी मौत हो गई। राजिंदर नेगी ने मरने से पहले बनाए एक वीडियो में कहा है कि वह बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहा है। उसने अपनी ही ब्रांच के एक सीनियर अधिकारी संदीप कटारिया पर तंग परेशान करने और नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठाने जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि कटारिया उसकी हर जगह पर शिकायतें कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed