{"_id":"6713efbf6d93a3c025072615","slug":"sabotage-in-heritage-art-gallery-of-ramgarh-bernala-news-c-65-1-bnl1001-100873-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: रामगढ़ की हेरिटेज आर्ट गैलरी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: रामगढ़ की हेरिटेज आर्ट गैलरी में तोड़फोड़
Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
भगत सिंह सहित अनेक महान हस्तियों के बनाये गये हैं बुत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। जिला बरनाला के थाना टल्लेवाल के अंतर्गत आने वाले गांव रामगढ़ की हेरिटेज आर्ट गैलरी में शुक्रवार रात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी, जिसके चलते ग्रामीणों में रोष हैं।
बुत आर्टिस्ट जनक रामगढ़ ने बताया कि आर्ट गैलरी का निर्माण पंचायत, एनआरआई और ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। इसमें शहीद भगत सिंह और दुनिया भर की अन्य महान हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शुक्रवार रात कुछ शरारती तत्वों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने लगी सजावट की लाइटें और फूल के गमले तोड़ दिए। शरारती तत्व शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाना चाहते थे, लेकिन ऐसा होने से बचाव हो गया। गांव के पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है। यह आर्ट गैलरी गांव की पहचान है, इसे नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनक रामगढ़ और सरपंच राजा ने कहा कि मामला पुलिस के ध्यान में लाया गया है। उन्होंने पुलिस से शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में टल्लेवाल थाने के एसएचओ निर्मलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इन शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा।