{"_id":"66b3a1b6055e8218bf042819","slug":"rob-using-sharp-weapons-on-stolen-motorcycle-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-105906-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेजधार हथियार से करते थे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेजधार हथियार से करते थे लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गिरफ्तार, चोरी के तीन मोटरसाइकिल, दस मोबाइल और तेजधार हथियार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चोरी के मोटरसाइकिलों पर सवार हो राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना हैबोवाल के अधीन आती चौकी जगतपुरी पुलिस ने ज्वाला सिंह चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल फोन के साथ साथ तेजधार हथियार बरामद किए हैं। मामले में मोहल्ला जैन चौक निवासी राहुल मिश्रा, गांव जस्सियां निवासी मोहित कुमार और मोहल्ला पीरुबंदा निवासी लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसीपी पश्चिमी मुराद जसवीर सिंह और थाना हैबोवाल के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही वाहन चोरी कर लूटपाट करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह चोरी के दो पहिया वाहन और राहगीरों से लूटे हुए मोबाइल फोन किसे बेचते थे।