फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   road accident one dead in ludhiana

टायर फटने के कार पलटी, एक की मौत, दो घायल

Sat, 09 May 2020 07:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
road accident one dead in ludhiana
जालंधर बाईपास के पास मैट्रो के सामने शनिवार की सुबह टायर फटने से कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। ईएसआई अस्पताल में डाक्टरों ने पठानकोट के गांव चक्कड़ के रहने वाले बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त विजय कुमार की हालत को देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों के साथी कुलदीप को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तीनों दोस्त सिलेरियो कार में सवार होकर दिल्ली गए थे। दिल्ली से शनिवार की सुबह वापस निकले थे। लुधियाना के जालंधर बाईपास स्थित मैट्रो के सामने अचानक से कार का टायर फट गया और तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। कार पलटते ही वाहनों से लोग निकले और किसी तरह से तीनों को घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में बलविंदर की मौत हो गई। पुलिस ने पठानकोट में रहने वाले तीनों के परिजनों को सूचना दे दी है। जो वहां से निकल चुके है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed