फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Republic Day state level function in Ludhiana Governor Gulabchand Kataria hoisted flag

लुधियाना में राज्यस्तरीय समारोह: राज्यपाल कटारिया ने पड़ोसी मुल्क को चेताया, मिलकर काम करे पंजाब और केंद्र

Sun, 26 Jan 2025 02:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Jan 2025 02:23 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में राज्यस्तरीय समारोह में पंंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने समारोह में आए लोगों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Republic Day state level function in Ludhiana Governor Gulabchand Kataria hoisted flag
समारोह को संबोधित करते प्रशासक गुलाब चंद कटारिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। रविवार को पीएयू ग्राउंड में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल ने मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकड़ियों से सलामी ली, जिसमें परेड कमांडर आईपीएस अधिकारी आकर्षि जैन के नेतृत्व में पंजाब पुलिस (पुरुष और महिला), पंजाब होम गार्ड और एनसीसी स्काउट्स (लड़के और लड़कियां) शामिल थे।

विज्ञापन


अपने संबोधन में राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर सभी देश वासियों एवं पंजाबियों को बधाई दी। राज्यपाल ने देश की आजादी में शहीदों की कुर्बानियों को याद किया और अब देश की तरक्की में सभी से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और शीघ्र ही तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। राज्यपाल ने केंद्र एवं पंजाब सरकारों की उपलब्धियों को गिनाया। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने संबोधन में देश एवं पंजाब के समक्ष चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई। उन्होंने विकास के साथ प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बुड्ढा दरिया की खराब हालत का भी जिक्र किया। उन्होंने सीमा पार से आ रहे हथियार एवं नशे को लेकर अपनी चिंता भी जताई। राज्यपाल ने कहा कि इस पर नकेल कसने के लिए केंद्र एवं पंजाब सरकार ने ठोस उपाय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च पास्ट के बाद 26 सरकारी स्कूलों के 900 छात्रों द्वारा शानदार सामूहिक शारीरिक प्रशिक्षण प्रदर्शन किया गया, साथ ही बीवीएम स्कूल, डीएवी स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल (जालंधर) सहित विभिन्न संस्थानों के छात्रों द्वारा रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 


इसके अतिरिक्त, सेना के जवानों ने प्राचीन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रदर्शन किया, जिसने काफी ध्यान आकर्षित किया। स्वास्थ्य, मृदा संरक्षण, वन, वेरका, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, डीबीईई, सीएमडी योगशाला, शिक्षा, मार्कफेड और एडीसी (ग्रामीण विकास) कार्यालय जैसे विभिन्न विभागों की कुल 17 झांकियों ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने मैदान के पास भारतीय सेना द्वारा एक हथियार और टैंक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed