फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   reflector issue, make reflective jacket must, cycle forum demand

रिफ्लेक्टर के बजाय रिफ्लेक्टिव जैकेट की जाए अनिवार्य

Sat, 02 Jul 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 02 Jul 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
reflector issue, make reflective jacket must, cycle forum demand
‌रिफ्लेक्टर - फोटो : demo
साइकिल पर आईएसओ मानकों के तहत दस रिफ्लेक्टर लगाने के बजाय चालक के लिए रात को रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनना अनिवार्य किया जाए। यह सुझाव जी-13 बाईसाइकिल फोरम की ओर से सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी को भेजा जा रहा है। फोरम का तर्क है कि विदेशी रिफ्लेक्टर को बढ़ावा देने के बजाय देसी जाकेट को बूस्ट करके मेक इन इंडिया मुहिम को भी मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने एक सितंबर से अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले दस रिफ्लेक्टर प्रति साइकिल लगाने का फरमान जारी कर रखा है। इससे साइकिल उद्योग में बेचैनी है। खास कर छोटे साइकिल निर्माता परेशान हैं, क्योंकि तय मानकों वाले रिफ्लेक्टर देश में नहीं बन रहे हैं, इनको चीन से आयात करना होगा। रिफ्लेक्टिव जैकेट देश में ही बन रही है। दस रिफ्लेक्टर की अनुमानित कीमत 90 से सौ रुपये है, जबकि जैकेट भी साठ से लेकर सौ रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन


जी-13 बाईसाइकिल फोरम के कनवीनर यूके नारंग का कहना है कि देश में 98 फीसदी साइकिल फैक्टरी से लूज हालत में ही डीलरों के पास भेजा जाता है। डीलर साइकिल को असेंबल (फिट) करके ग्राहक को बेचता है। ऐसे में यदि डीलर या मिस्त्री साइकिल पर रिफ्लेक्टर न फिट करे तो इसका खामियाजा साइकिल निर्माता क्यों भुगते।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारंग का कहना है कि  रिफ्लेक्टर का आयात करना सभी छोटे उद्यमियों के लिए संभव नहीं है। जबकि जैकेट देश में आम मिल रही है। उनका सवाल है कि देश की सड़कों पर 11 करोड़ साइकिल पहले से ही दौड़ रहा है, उन पर रिफ्लेक्टर किस तरह लगेंगे। 


देश में कुल दुर्घटनाओं में केवल 2.01 फीसदी हिस्सेदारी साइकिलों की है। इनमें से 0.7 फीसदी हिस्सेदारी साइकिल सवार की होती है। सबसे अधिक 31.5 फीसदी दुर्घटनाएं दोपहिया वाहन चालकों की होती हैं। इनमें सात फीसदी गलती चालक की ही रहती है। नारंग का कहना है कि साइकिल चालक को सुरक्षित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना होगा। साइकिल स्टैंड बनाए जाएं, अलग से साइकिल पाथ बनाए जाएं। इससे साइकिलिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed