{"_id":"62cc84200690cc58196ac928","slug":"rape-accused-bains-said-the-accusers-themselves-will-tell-the-truth-ludhiana-news-pkl4562850104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में सरेंडर करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी बैंस ने कहा- कागजी दुष्कर्म, आरोप लगाने वाले खुद सच्चाई बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में सरेंडर करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी बैंस ने कहा- कागजी दुष्कर्म, आरोप लगाने वाले खुद सच्चाई बताएंगे
विज्ञापन
लुधियाना। दुष्कर्म मामले में सरेंडर करने के बाद पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अदालत से बाहर आकर कहा कि उन्हें राजनीतिक रंजिश के चलते फंसाया जा रहा है। यह कागजी दुष्कर्म है और आरोप लगाने वाले एक दिन खुद सच्चाई बताएंगे। बैंस ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें फंसाना चाहते हैं।
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पीछे भी सभी अकाली दल से संबंधित ही लोग हैं। उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वह हिम्मत के साथ लड़ाई लड़ेंगे।
बैंस को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही कमिश्नरेट पुलिस अब उन लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जिन लोगों ने भगोड़ा घोषित होने के बाद कार्रवाई की थी। पुलिस पता लगाएगी कि वह कहां रुका था और किसने मदद की थी। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के पासपोर्ट भी कब्जे में लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
अदालत परिसर पहुंचे बैंस समर्थक, की नारेबाजी
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के सरेंडर करने की जानकारी पहले ही उनके साथियों को थी। सोमवार की सुबह से ही बैंस समर्थक अदालत परिसर में जुटना शुरू हो गए थे। जैसे ही पुलिस बैंस और उनके साथियों को ले जाने लगी तो सभी ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।