फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra reached Ludhiana

लुधियाना पहुंचे रामचंद्र जांगड़: कहा- हरियाणा में मेरे पर जो हमला हुआ, उससे डरने वाला नहीं हूं

Sun, 07 Nov 2021 11:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागंड़ पंजाब के लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हम अपने ऊपर होने वाले हमलों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेसी और कम्युनिस्ट विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra reached Ludhiana
लुधियाना पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना पहुंचे हरियाणा से भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ ने कहा कि हरियाणा में उन पर जो हमला हुआ है, वह उससे डरने वाले नहीं है। वह अपने कार्यक्रम इसी तरह जारी रखेंगे। इस समय कृषि कानूनों का जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह असल में किसान नहीं बल्कि किसानों की आड़ में कांग्रेस और कम्युनिस्ट विरोध कर रहे है। 

विज्ञापन


शनिवार को लुधियाना के श्री गुरुनानक देव जी भवन में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। हालांकि कुछ किसान नेता भवन के बाहर भी विरोध करने पहुंचे लेकिन वह समारोह स्थल तक नहीं पहुंच सके। वहीं सर्किट हाउस में भी किसान विरोध करने पहुंचे थे। बाहर नारेबाजी कर चले गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान के हर सुझाव मानने को तैयार हैं लेकिन कुछ राजनीतिक दल इस आंदोलन को खत्म नहीं होने दे रहे हैं। इसका मकसद आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेकना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसान हितैषी कैसे हो सकते है, उन्हें तो किसानी का कुछ ज्ञान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि रामगढ़िया समुदाय समाज के निर्माण में अहम भूमिका है। समुदाय को अपनी ताकत दिखानी होगी तो राजनीतिक पार्टियां आपके पीछे होंगी। भाजपा ओबीसी समाज को मान सम्मान देगी। अगर पार्टी सत्ता में आई तो पंजाब में ओबीसी आयोग का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed