फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Raised demand for registering rape case against MLA Bains, Ludhiana

विधायक बैंस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने मांग उठाई

Sat, 20 Feb 2021 04:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for registering rape case against MLA Bains, Ludhiana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व यूथ अकाली दल ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। यूथ अकाली दल ने विधायक बैंस के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होने पर सत्ताधारी कांग्रेस पर आरोपों की बौछार कर दी।
युवा अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि बैंस ब्रदर्स कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे थे और कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके कारण पुलिस सिमरजीत बैंस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार पुलिस को तुरंत मामला दर्ज करना चाहिए था। पुलिस ने आरोपी को पर्याप्त समय दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सिमरजीत सिंह बैंस के मामले में एक अलग कानून अपनाया है। गुरदीप गोशा ने सवाल किया कि पीड़ित के पास व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सहित सभी सबूत हैं, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वह महिला की कानूनी लड़ाई लड़ने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed