फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rain bhatinda, weather in bhatinda, crop destro bhatinda

बठिंडा में 12 एमएम बारिश, खेत में बिछी फसल

Sat, 12 Mar 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 12 Mar 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
rain bhatinda, weather in bhatinda, crop destro bhatinda
ब‌ठिंडा में बरसात के बाद भ्‍ारा पानी। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश और हवा से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे तक 11.4 एमएम बारिश हुई थी। सुबह सात बजे के बाद शनिवार को बारिश हुई है वह 12 एमएम के करीब है। उनका कहना है कि बिना मौसम जो बारिश होती है वह इतनी ही होती है। रविवार को भी इसी तरह बारिश हो सकती है। सोमवार को थोड़ा बहुत मौसम साफ होने की संभावना है।

वहीं तेज बारिश के साथ ओले पड़ने से जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही है खेतों में पक कर तैयार हो चुकी गेहूं की सैकड़ों एकड़ फसल भी गिर चुकी है।

बारिश के कारण जिले के किसान बलवंत सिंह की 6 एकड़, अमरजीत सिंह की 7 एकड़, गुरमीत सिंह की 30 एकड़, करनैल सिंह की 15 एकड़, मिंटू की पांच एकड़, गुरदयाल सिंह की 40 एकड़ और गुरुदेव सिंह व जगदेव सिंह की 50 एकड़ फसल जमीन पर बिछ गई।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित किसानों को तुरंत फसल बर्बाद होने का मुआवजा दिया जाए। अगली फसल खेतों में लगाने के लिए अलग से आर्थिक तौर पर सहायता दी जाए। उन्हाेंने कहा कि कुदरत इस कहर के चलते छोटे व बडे़ कर्जदार किसान अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ होंगे। प्रदेश सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed