{"_id":"57a613374f1c1bda762bcc64","slug":"rain-90-mm-rain-in-bhatinda-bhatinda-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में 90 एमएम बारिश, सड़क पर पड़ी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में 90 एमएम बारिश, सड़क पर पड़ी दरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में हुई बरसात से लबालब हुई सड़कें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को शहर में हुई बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। जिला प्रशासनिक अधिकारियों के घरों में पानी पहुंच गया। बारिश के पानी से पावर हाउस रोड के पास सड़क में दरार आ गई। इससे कुछ वाहन चालकों के घायल होने की सूचना भी मिली है।
मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर पाल के अनुसार शनिवार को 90 एमएम बारिश हुई। अगले दो दिन में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह के समय 29 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया और बारिश के बाद 26 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन एक दम से बारिश के बंद होने के बाद उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं पावर हाउस रोड के पास बारिश के पानी से सड़क में दरार आ गई। पानी जमा होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क में पड़ी दरार दिखाई न देने के चलते वह दरार में गिरकर घायल हो गए।