फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   qila, raipur, khel, mela, second day

लुधियाना के राकेश ने एक आंख से उठाया 20 किलो वजन

Fri, 05 Feb 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 05 Feb 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
qila, raipur, khel, mela, second day
80वें किलारायपुर खेल मेले के दूसरे दिन लुधियाना के राकेश कुमार ने एक आंख से 20 किलो वजन उठाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का दावा किया। किला रायपुर में ग्रेवाल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित खेल मेले के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। शुक्रवार को खेल मेले का विधिवत उद्घाटन संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। ग्रेवाल स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चौधरी नंद लाल ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


दूसरे दिन घोड़ा दौड़, हॉकी मुकाबले, ऊंट व घोड़े-घोड़ियों का नाच, कान से 82 किलो वजन उठाना, आंख से वजन उठाना, एथलेटिक्स आदि आकर्षण का केंद्र रही। वहीं गतका पार्टी ने भी हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। शाम को पंजाबी गायक गीता जैलदार ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा।
विज्ञापन


एक उंगली से 42 दंड लगाकर बनाएंगे रिकार्ड
एक आंख से 20 किलो वजन उठा कर रिकार्ड बनाने का दावा करने वाले राकेश कुमार ने कहा कि वह एक उंगली से 42 से अधिक दंड लगाकर रिकार्ड बनाना चाहता है। जबकि ईरान में एक उंगली से 42 दंड लगाने का रिकार्ड बना हुआ है। वह अब तक 19 कंट्री में जाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुका है। वह 11 घंटे तक नॉन स्टॉप दौड़ सकता है, नाखून से कार खींचना, कान से भार उठाना जैसे करतब भी दिखा सकता है। राकेश ने बताया कि वह 51 वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक ने दाढ़ी से उठाया 61 किलो वजन
लुधियाना के ऑटो चालक सतनाम सिंह (45) ने अपनी दाढ़ी से 61 किलो वजन उठाया। सतनाम ने बताया कि दाढ़ी से 65 किलो वजन उठाने का रिकार्ड है। वह भी इस रिकार्ड को बना सकता है। अगर कोई स्पोर्ट करे तो वह भी इंग्लैंड जाकर इस रिकार्ड को तोड़ सकता है।


वहीं खेल मेले में ऊंट और घोड़ियों का करतब दिखाने पहुंचे भाई भगते गांव के हरविंदर सिंह ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। हरविंदर सिंह ने बताया कि राजस्थान से गुगामड़ी के मेले से 20 हजार का सवा साल का ऊंट (राजू) लाए थे। घोड़े का नाम तूफान और घोड़ी का नाम नीली है। उनके पास करीब 32 घोड़े-घोड़ियां हैं। पूर्वजों से ही यह शौक है। अब वह इन्हें मेलों में ले जाकर करतब दिखाकर रोजगार कमाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed