{"_id":"65732475d883b25045077cee","slug":"punjab-young-man-falls-from-sixth-floor-of-shopping-mall-dies-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शॉपिंग मॉल की छठी मंजिल से गिरा युवक, मौत, लोगों का आरोप- सेफ्टी प्रबंध नहीं थे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शॉपिंग मॉल की छठी मंजिल से गिरा युवक, मौत, लोगों का आरोप- सेफ्टी प्रबंध नहीं थे पूरे
Fri, 08 Dec 2023 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:43 PM IST
सार
गली से गुजर रहे एक ई-रिक्शा में मजदूर को डालकर उसके साथी अस्पताल ले गए। लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के शाहपुर रोड के नजदीक बन रहे शॉपिंग मॉल की छठी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के वक्त मजदूर पाइप फीटिंग का काम कर रहा था। लोगों का आरोप है कि उसके सेफ्टी मानक पूरे नहीं थे। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में रहने वाले रॉबिन चुग ने बताया कि उनके बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। बच्चों ने निर्माणाधीन मॉल पर एसी की पाइप फिट कर रहे मजदूर को नीचे गिरते देखा तो तुरंत शोर मचाया। मॉल में काम कर रहे बाकी मजदूर भी इकट्ठे हो गए। खून से लथपथ युवक को प्राथमिक उपचार देने की भी कोशिश की गई, लेकिन उसकी हालत ज्यादा नाजुक थी।
विज्ञापन
गली से गुजर रहे एक ई-रिक्शा में मजदूर को डालकर उसके साथी अस्पताल ले गए। लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो चुकी थी। रॉबिन के मुताबिक अकसर वह गली से जब गुजरते हैं तो देखते हैं कि कभी भी किसी मजदूर या मिस्त्री ने किसी तरह की कोई सेफ्टी बेल्ट या किट आदि नहीं पहनी होती। सुरक्षा के प्रबंध न होने के कारण ये हादसा हुआ है। थाना डिविजन दो के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अमृतपाल शर्मा ने बताया कि नीरज के शव का पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन