फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ropar

स्वां नदी और भाखड़ा बांध से छोेड़ा गया 65 हजार क्यूसेक पानी

Sun, 09 Aug 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब Updated Sun, 09 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
स्वां नदी और भाखड़ा बांध से छोेड़े गए 65 हजार क्यूसेक पानी के कारण श्री आनंदपुर साहिब के आधा दर्जन गांव परेशानी में हैं।
विज्ञापन


पानी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सतलुज में पानी का स्तर बढ़ने से गांव लोधीपुर में पानी घरों में घुसना शुरू हो गया है। सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है।

सतलुज दरिया से लोधीपुर गांव में आया पानी हरीवाल, मैहदली कला, बल्लोवाल, निक्कूवाल, मोटर, गज्जपुर, लोअर बढल, चंदपुर, बुर्ज जा पहुंचा। पानी का स्तर बढ़ने से इन गांवों का संपर्क अन्य गांवों से टूट गया है। गांव बुर्ज वासी बलविंदर सिंह ने बताया कि पानी के कारण उनके घर का सारा सामान खराब हो रहा है।

पशु भी दो दिन से भूखे है क्योंकि खेतों में पानी बढ़ने से चारा खराब हो गया है। शनिवार को आए पानी से गांव बुर्ज के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पांच फुट तक पानी भर गया। गांव बुर्ज के पास बने पुल की रेलिंग को भी नुकसान हो रहा है। इससे पुल को खतरा है। लोगों ने सतलुज दरिया के दोनों ओर चैनल लगाने की मांग की है। इसके अलावा गांव लोधीपुर व बुर्ज समेत आधा दर्जन गांवों को  जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर दो हफ्तों से आ रहे पानी के कारण कटाव बढ़ रहा है। बुर्ज वासियों को शहर व काम काज के लिए 10 से 15 किमी घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed