फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, muktsar, protest

सीएम के हलके में शिक्षा प्रोवाइडरों पर लाठियां

Tue, 04 Mar 2014 10:26 PM IST
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर) Updated Tue, 04 Mar 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
punjab, muktsar, protest
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में मंगलवार को जहां शिक्षा प्रोवाइडरों को गांव बादल कूच करते हुए पुलिस कर्मियों की लाठियों का सामना करना पड़ा, वहीं नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत नर्सों की भी पुलिस के साथ झड़प हो गई।
विज्ञापन


इससे लंबी में एक बार फिर से स्थिति तनावपूर्ण बन गई। मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से लंबी में संघर्षरत शिक्षा प्रोवाइडरों ने ज्यों ही मुख्यमंत्री के गांव बादल की ओर कूच किया तो भारी तादाद में पुलिस बल ने उन्हें लंबी राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ही अवरोधक लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा प्रोवाइडरों ने पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री बादल के साथ मांगों संबंधी बात करवाने की मांग रखी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने विधान सभा सेशन चलने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री के व्यस्त होने के बारे में बताते हुए बाद में बात कराने का आश्वासन दिया। इसी दरमियान शिक्षा प्रोवाइडरों में शामिल एक-दो सदस्य पुलिस को चकमा देकर गांव बादल कूच करने लगे तो पुलिस ने समूह शिक्षा प्रोवाइडरों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा प्रोवाइडरों ने वहीं राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर धरना लगा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजमेर सिंह औलख ने बताया कि वह दस वर्षों से अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने के लिए संघर्षरत हैं, मगर राज्य सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही। उधर, मलोट के एसडीएम कुमार अमित ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को 5 मार्च को मुख्यमंत्री से बात करवाने का आश्वासन दिया।

वहीं, दूसरी तरफ नर्सों का आज लंबी हलके के विभिन्न गांवों में जाकर सरकार की नीतियों की पोल खोलने का प्रोग्राम था। नर्सें ज्यों ही अपने तय कार्यक्रम के अनुसार धरना स्थल से उठकर आगे बढ़ने लगी तो अप्रिय घटना की आशंका से भयभीत पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। जिस पर पुलिस कर्मियों तथा नर्सों में झड़प हो गई। गुस्साई नर्सों ने वहीं हाईवे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब भड़ास निकाली।

गौर रहे कि मांगों को लेकर शिक्षा प्रोवाइडर तथा नर्सें कई दिनों से लंबी में पक्का डेरा जमाए हुए हैं जिसके चलते लंबी में भारी पुलिस दल भी तैनात है। शिक्षा प्रोवाइडरों, नर्सों तथा अन्य यूनियनों का संघर्ष पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्दी का कारण बन गया है।

(संबंधित फोटो फाइल संख्या 04द्वद्मह्म्श्चड्डठ्ठ135-10,11)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed