{"_id":"47f3f39898c46175b024bd06c3353b9c","slug":"punjab-modi-kejriwal-rally-political","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मोदी के बाद गरजेंगे केजरीवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मोदी के बाद गरजेंगे केजरीवाल
लुधियाना।
Updated Wed, 19 Feb 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 23 फरवरी की जगरांव में फतह रैली के बाद आम आदमी पार्टी भी चुनावी रण में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इसके तहत आप के राष्ट्रीय कनवीनर एवं संस्थापक अरविंद केजरीवाल की पंजाब के माझा, मालवा एवं दोआबा में तीन रैलियां करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत मालवा की रैली लुधियाना में करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
केजरीवाल के पंजाब में रैलियां करने से प्रदेश में राजनीतिक पारा और चढ़ने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी ने पहले चरण में देश भर की बीस सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी का इन्हीं सीटों पर चुनाव प्रचार में फिलहाल फोकस है। लुधियाना से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी के खिलाफ वकील एचएस फुल्का को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
फुल्का ने बकायदा लुधियाना में डेरा जमा कर अपना अभियान भी शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन से शहर में लगातार रोजारा झाड़ू चलाओ अभियान के तहत राजनीतिक कचरा साफ करने की कसरत की जा रही है। नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत केजरीवाल हरियाणा के रोहतक से 23 फरवरी को एक रैली के जरिए करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी झाडू़ चलाओ यात्रा के तहत पंजाब में 174 जगह कार्यक्रम चला रही है। इसके अलावा पार्टी का सदस्यता अभियान भी लगातार जारी है। पार्टी नेता कांग्रेसी भाजपा और अन्य पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं की पोल भी खोल रहे हैं।