फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Minister Harjot Bains held bsf responsible for drugs and weapons came from across border

लुधियाना पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस का आरोप: सरहद पार से आने वाले नशे और हथियारों के लिए बीएसएफ ही जिम्मेदार

Sun, 15 May 2022 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 May 2022 04:47 PM IST
सार

हरजोत बैंस ने कहा कि माइनिंग विभाग में भी काफी सुधार लाने की कोशिश की जा रही है। अब नाजायज माइनिंग पूरी तरह से बंद है। जो चल रही है वह कानूनी तौर पर सरकार की मंजूरी के साथ चल रही है।

विज्ञापन
Punjab Minister Harjot Bains held bsf responsible for drugs and weapons came from across border
लुधियाना में शहीद सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि देते मंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस रविवार को लुधियाना पहुंचे और मोहल्ला नौघरा में स्थित शहीद सुखदेव थापर के जन्मदिवस पर उनके पैतृक घर में श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने गुरु नानक देव भवन में राजस्तरीय समारोह में शिरकत की। 

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब में सरहद पार से ड्रोन के जरिए आने वाले नशे और हथियारों के लिए बीएसएफ जिम्मेदार है। क्योंकि पंजाब की सरहदी इलाकों का पचास किलोमीटर तक का एरिया बीएसएफ के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी पूरी जिम्मेदारी है और केंद्र यह जिम्मेदारी पंजाब सरकार पर डाल देती है। 
विज्ञापन


बैंस ने कहा कि शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर आकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद बेहतर फील हो रहा है। जिन वीर सपूतों ने देश को बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी, उनके पैतृक घर पहुंच कर अच्छा लग रहा है। बैंस ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब की जेलों में नशा सप्लाई की चेन को तोड़ने और गैंगस्टर के बढ़ रहे वर्चस्व को तोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जेलों में चल रहे वीआइपी कल्चर को भी खत्म किया जाएगा क्योंकि जो कैदी है वह कैदी की तरह ही जेल में रहेगा। उन्होंने कहां कि जेलों में फेंका चल रहा है और उसे रोकने की कवायद भी तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जेलों में सुधार लाने के लिए छह महीने का समय मांगा था। अभी तक की सबसे बड़ी रिकवरी की गई है। अब आने वाले समय में ओर भी सिस्टम में सुधार लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा माइनिंग विभाग में भी काफी सुधार लाने की कोशिश की जा रही है। अब नाजायज माइनिंग पूरी तरह से बंद है। जो चल रही है वह कानूनी तौर पर सरकार की मंजूरी के साथ चल रही है। बाकी अंधेरे का फायदा उठा कुछ लोग अवैध माइनिंग का धंधा कर रहे है उन्हें भी पुलिस के साथ मिल काबू किया जा रहा है। 

ट्रस्ट ने सीएम के नाम का मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर की तरफ से कैबिनेट मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें सुखदेव थापर को शहीद का दर्जा देने और उनके जन्मदिवस और बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग उठाई गई है। शहीद सुखदेव की चेयर विश्वविद्यालय में स्थापित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिमाएं सार्वजनिक जगह पर लगाने की भी मांग की गई है। इसके अलावा बलिदानी सुखदेव के पुश्तैनी घर तक सीधा रास्ता देने की मांग भी उठाई गई है। 

एक दिन पहले जेपी नड्डा पहुंचे थे लुधियाना

गौरतलब है कि एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शहीद को नमन करने के लिए लुधियाना पहुंचे थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर ने नड्डा को एक ज्ञापन भी सौंप केंद्र सरकार से बलिदानी सुखदेव थापर को शहीद का दर्जा देने की मांग की थी। उनके जन्म दिवस और बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग भी की गई। शहीद सुखदेव की चेयर विश्वविद्यालय में स्थापित करने की मांग की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed