{"_id":"58e66a3166b8ba6d4395ed2a45e27d0c","slug":"punjab-mansa-harsimrat-kaur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में बाधा डाल रही है कांग्रेस: हरसिमरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में बाधा डाल रही है कांग्रेस: हरसिमरत
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को कहा कि
विज्ञापन
विकास कार्यों में बाधा डाल कर कांग्रेस लोगों से चुनाव में मिली हार का
बदला ले रही है, इसीलिए शोरशराबा कर संसद को सही तरीके से नहीं चलने दे रही
है।
केंद्रीय मंत्री यहां नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे लोगों के खेतों में पानी जाने या अन्य सुविधाओं में कोई दिक्कत पेश न आए, लेकिन विरोधी पक्ष इसका नाजायज विरोध कर रही है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जगमीत बराड़ के कांग्रेस में फिर शामिल होने से शिरोमणि अकाली दल को न तो पहले कोई फर्क पड़ा था और न ही अब पड़ेगा।
इससे पहले फूड प्रोसेसिंग मंत्री ने मानसा के ठूठियां वाला रोड पर नए बने नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन एकड़ में करीब साढ़े 4 करोड़ की लागत से बने 50 बिस्तरों के इस केंद्र में जहां नशा छोड़ने वालों का मुफ्त व बढ़िया तरीके से इलाज किया जाएगा, वहीं उन्हें अपने पांवों पर खड़ा होने के लिए व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए पूरे राज्य में इस तरह के 22 नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र खोले जा रहे ह। अमृतसर व होशियारपुर में यह सेंटर पहले ही खोले जा चुके हैं। जल्द ही अन्य केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां बन रहे मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल को भी जल्द ही लोगों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र में पौधा भी लगाया।
इस मौके प्रमुख स्वास्थ्य सचिव परिवार भलाई विभाग विनी महाजन, डायरेक्टर स्वास्थ्य व परिवार भलाई विभाग एचएस बाली, विधायक प्रेम मित्तल, विधायक बुढलाडा चतिन्न सिंह समाओ, चेयरमैन पनसीड सुखविंदर सिंह औलख, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड श्री प्रेम अरोड़ा, उपायुक्त भुपिन्दर सिंह राय, एसएसपी रघवीर सिंह संधू, ओएसडी डिप्टी सीएम मनीश कुमार, मीडिया सलाहकार हरजिन्दर सिंह सिद्धू, प्रधान जिला यूथ अकाली दल गुरप्रीत सिंह बणांवाली, प्रधान ऐससी विंग स्वर्न सिंह हीरेवाला, स्टेट मैंबर बीजेपी सूरज छाबड़ा, सीनियर उप प्रधान अग्रवाल सभा पंजाब अशोक गर्ग, प्रधान नगर कौंसिल बलविंदर सिंह काका, अकाली नेता गुरदीप सिंह टोडरपुर व लखविन्दर सिंह मूसा भी मौजूद थे।
सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मानसा के सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जहां अस्पताल के विभिन्न वार्डों की चेकिंग की और मरीजों के साथ बातचीत करके उनका हाल चाल भी पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के कामों पर तसल्ली प्रकट की। उन्होंने एसएसपी को अस्पताल की तरफ आने वाले रास्ते पर ट्रैफिक की समस्या को हल कराने के लिए हिदायत दी।