{"_id":"09df1b1524e922f6c1177c4360b89097","slug":"punjab-ludhiana-stricking-group-in-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक से निपटने के लिए तैयार लुधियाना पुलिस का स्ट्राइकिंग ग्रुप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक से निपटने के लिए तैयार लुधियाना पुलिस का स्ट्राइकिंग ग्रुप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनानगर आतंकी हमले के बाद नई चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर होमवर्क शुरू कर दिया है।
लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने आतंकी हमले से निपटने के लिए स्ट्राइकिंग ग्रुप तैयार किया है। इस ग्रुप में साठ जवान शामिल हैं, जिन्हें खास तरह की ट्रेनिंग दी गई है। सभी जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। यह दस्ता किसी भी तरह के मुकाबले के लिए 24 घंटे तत्पर रहेगा। यह खुलासा पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने किया।
उमरानंगल का कहना है कि दीनानगर में आतंकी हमला सुबह हुआ था, तब जवान नींद में थे। जवानों को अपनी पोजीशन लेने में थोड़ा वक्त लगा। लुधियाना पुलिस का खास दस्ता 24 घंटे तैयार रहेगा और वारदात होने की सूरत में चंद मिनटों में मौके पर पहुंच कर अपनी पोजीशन संभाल लेगा।
इस दस्ते के जवानों को शहर के छह एंट्री प्वाइंट्स पर तैनात किया जा रहा है। एक गाड़ी में दस जवानों की टीम रहेगी। इस टीम के पास लाइट मशीन गन, लांग रेंज वैपन, असाल्ट, बुलेट प्रूफ जैकेट्स और बम निरोधक सामान इत्यादि हर तरह के अत्याधुनिक उपकरण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर एलएमजी के साथ भी जवान गश्त करेंगे।