{"_id":"e3054a0fb3cd24c421062c423bf61c66","slug":"punjab-ludhiana-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव में गरजेंगे नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में गरजेंगे नरेंद्र मोदी
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 22 Feb 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गरजना के लिए जगरांव का मैदान पूरी तरह से तैयार हो गया है। 23 फरवरी को मोदी फतेह रैली के जरिये पंजाब में चुनावी बिगुल फूकेंगे।
अकाली-भाजपा गठबंधन का दावा है कि यह रैली पंजाब के इतिहास में नया इतिहास रचेगी। मोदी के लिए मंच पर विशेष तौर पर बुलेटप्रूफ स्टेज तैयार किया जा रहा है। पंजाब के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की देखरेख में पूरा पुलिस बल चप्पे चप्पे की छानबीन करने में जुटा रहा। रैली के दिन रविवार को लुधियाना फिरोजपुर रोड पर केवल रैली से संबंधित वाहन ही चल सकेंगे। सामान्य ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों से मोड़ने का इंतजाम किया गया है। 24 घंटे पहले ही पुलिस मुलाजिमों की तैनाती कर दी गई है।
रैली सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। नरेंद्र मोदी हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे और हेलिकॉप्टर से रैली स्थल तक पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है। अकाली दल की तरफ से सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। रैली में आने वाले लोगों की सहुलियत के लिए पार्किंग का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
रैली को लेकर जगरांव के होटल, गुरुद्वारा और धर्मशाला में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर रैली स्थल पर अकाली-भाजपा की झंडियां ही झंडियां, बैनर एवं पोस्टर ही नजर आ रहे हैं।
उधर रैली का विरोध करने वालों पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। कई जत्थेबंदियों ने मोदी की रैली का विरोध करने का फैसला किया है। इसे देखते हुए पुलिस का काम दोगुना हो गया है। ऐसे में पुलिस मुलाजिम सादी वर्दी में तैनात रहेंगे और हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रहेगी।