फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, loot, crime

गन प्वाइंट पर किसान से कार लूटी

Sat, 27 Jun 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 27 Jun 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
वेस्ट एंड माल के बाहर से किसान से गन प्वाइंट पर कार लूट ली गई। लुटेरों
विज्ञापन
ने किसान को गाड़ी से धक्का देकर बाहर गिरा दिया और खुद मोगा की तरफ फरार हो गए।

किसान अपरजीत सिंह अपने भतीजे सतवंत सिंह और अमनदीप सिंह के साथ फिल्म देखने आया था। दोनों उसे गाड़ी में बैठाकर खुद टिकट लेने अंदर चले गए थे। सूचना मिलने के बाद एसीपी गुलनीत सिंह खुराना और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए।

एसीपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि गांव सुधार का किसान अपरजीत सिंह ने अपने भतीजे सतवंत सिंह और अमनदीप सिंह के साथ शनिवार दोपहर फिरोजपुर रोड स्थित वेस्टएंड माल के वेव्स सिनेमा में फिल्म देखने की प्लानिंग बनाई। तीनों ने गांव से अपने किसी साथी की डस्टर कार मांगी थी। सतवंत और अमनदीप ने कार को जीटी रोड पर खड़ा किया और अपरजीत सिंह को उसमें बिठा कर खुद फिल्म का टिकट लेने चले गए।

उनके जाने के बाद हथियार से लैस दो लुटेरे गाड़ी में घुसे और अपरजीत सिंह को गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। अपरजीत ने तुरंत इसकी जानकारी अपने भतीजे को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और अपने किसी जानकार की कार से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। एसीपी गुलनीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने भी मौके पर पहुंच लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि मुल्लापुर और जगरांव पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट से लेकर एमबीडी माल कार लूट गिरोह के लिए काफी साफ्ट टारगेट रहा है। लुटेरों ने पहले भी यहां पर लूट की कई वारदात को अंजाम दिया है। कुछ समय पहले आई 20 सवार एक युवक से लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने कार लूट ली थी, लेकिन आगे नाकाबंदी होने के कारण लुटेरे पुलिस के हाथ भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed