फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, honourkilling, murder

ऑनरकिलिंग में फंसे लुधियाना के डिप्टी मेयर

Wed, 19 Mar 2014 10:10 AM IST
अमर उजाला लुधियाना
अमर उजाला लुधियाना Updated Wed, 19 Mar 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, honourkilling, murder
युवक की मौत के मामले में डिप्टी मेयर, उनके साले, दामाद और दो अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। मृतक के डिप्टी मेयर की बेटी से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने सभी पर हत्या करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी ने होली के दिन हुई इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सेलेम टाबरी के रहने वाले रेशम सिंह ने बताया कि उनके भाई गगनप्रीत सिंह (26) के प्रेम संबंध डिप्टी मेयर आरडी शर्मा की बेटी से थे। इसका डिप्टी मेयर विरोध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई बार गगनप्रीत को बेटी से मिलने से रोका भी, लेकिन इसके बाद भी दोनों मिलते रहे। रेशम ने बताया कि सोमवार को वह और उसका भाई गगनप्रीत गली में ही घूम रहे थे। इसी दौरान गगनप्रीत रेलवे लाइन की ओर चला गया। वहां पर आरोपी अमनी पहले से ही खड़ा था।

अमन ने गगनप्रीत को अपने पास बुलाया और सहयोगियों के साथ उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे बेस बॉल, डंडे और हॉकियों से बुरी तरह से पीटा और रेलवे लाइन पर फेंक कर भाग गए।

उसके पहुंचने तक सभी आरोपी मौके से भाग निकले। वह गंभीर रूप से घायल गगनप्रीत को लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना जीआरपी मौके पर पहुंच गई। उसने सभी आरोपियों के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्ट के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

इन्हें बनाया हत्यारोपी

डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, उनके साले अजीतपाल, उनके दामाद अमनी और दो अन्य।

हत्या के बाद डिप्टी मेयर को दी जानकारी
रेशम सिंह ने कहा कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद जब कार की तरफ जा रहे थे, तो उन्होंने गगनप्रीत की हत्या की जानकारी फोन पर डिप्टी मेयर आरडी शर्मा को भी दी थी।


रेशम ने आरोप लगाया कि डिप्टी मेयर उनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज करवा चुके हैं। दस दिन पहले थी डिप्टी मेयर ने गगनप्रीत को एक फैक्ट्री में बुलाया था और वहां उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed