{"_id":"1bfa63d2664281e2680de811b0173c22","slug":"punjab-ludhiana-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला की जीत की खुशी में लड्डू बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला की जीत की खुशी में लड्डू बांटे
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sat, 17 May 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ सिटीजन काउंसिल पंजाब की ओर से सांसद विजय सांपला की जीत पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुंदर नगर में यूथ सिटीजन काउंसिल पंजाब के कार्यकर्ताओं ने विजय सांपला की जीत की खुशी व देश में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत पर खुशी व्यक्त करते हुए ढोल बजाए व लोगों में लड्डू बांटे। यूथ सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष डा. रमन घई ने कार्यकर्ताओं को इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली एनडीए सरकार के आने से देश में एक नए युग की शुरुआत होगी।
मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश का सर्वपक्षीय विकास होगा व महंगाई पर लगाम लगेगी। सांपला की जीत पर डा. रमन घई ने सभी इलाके के लोगों को बधाई देते हुए उनका धन्यवाद किया तथा होशियारपुर के अभूतपूर्व तरक्की के लिए कामना की। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, राज कुमार शर्मा, गौरव जैन, गौरव वालिया, विकास जौनी, परदीप प्रधान, जसवीर सिंह, मोंटी प्रधान, अमित पटियाल, परमजीत राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।