{"_id":"7669d7f18dfaf2c4261dffbc8cd800fc","slug":"punjab-ludhiana-firing-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब पर अधिकार के लिए फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा साहिब पर अधिकार के लिए फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना डेहलों के इलाके में गुरुद्वारा साहिब पर अधिकार पाने के मकसद से
विज्ञापन
निहंग सिंहों के दो ग्रुपों में विवाद हो गया। इसी बीच एक निहंग ने गोली
चला दी।
हालांकि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने निहंगों के दोनों गुटों में शामिल करीब 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वारदात आलमगीर साहिब के पास गुरुद्वारा फ्लाई साहिब परिसर में हुआ। पुलिस के अनुसार बाबा मलकीत सिंह के निहंग सिंह ग्रुप के सदस्य ने हवा में गोलियां चलाईं। जबकि बाबा सुखदेव सिंह गु्रप के सदस्यों ने पारंपरिक हथियारों से मुकाबला किया।
थाना डेहलों के जांच अधिकारी सोमनाथ ने कहा कि निहंगों के ग्रुपों में छह माह से गुरुद्वारा साहिब पर अधिकार को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को धार्मिक समारोह के बाद एक ग्रुप ने गुरुद्वारा साहिब की गोलक पर कब्जा जमाना चाहा, इसी पर विवाद हो गया।
पुलिस ने बाबा सुखदेव सिंह और बाबा मलकीत सिंह समेत कुल 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिस्तौल और अन्य हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।