{"_id":"0b8e5b01bc5e082b89168a29d983d174","slug":"punjab-ludhiana-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर कंपनी में लगी भीषण आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर कंपनी में लगी भीषण आग, हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला /लुधियाना
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरके मशीन टूल रोड पर वीरवार की शाम टायर कंपनी में
विज्ञापन
अचानक आग लग गई। हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते
विकाराल रूप धारण कर लिया।
टायर और कच्चा माल जलने के कारण चारों तरफ घना काला धुआं फैल गया और आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह से काबू पाने में जुटी हुई थीं। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
वीरवार की शाम करीब पांच बजे हिंदुस्तान टायर्स कंपनी में अचानक बिजली के मीटर और तारों से चिंगारियां निकलनी शुरू हो गईं। इस पर काम कर रहे लेबर हड़बड़ा कर बाहर निकल और इकाई के मालिक मनीष मैनी के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को वहां से दूर किया। फायर ब्रिगेड के आने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की गाड़ियों ने आते ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों ने ही इकाई में पड़े डीजल के ड्रम भी बाहर निकाले। कंपनी के मालिक अनुसार तैयार माल, कच्चा माल और स्टाक के अलावा पूरी मशीनरी जल गई है। इकाई की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है। फिलहाल सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।