{"_id":"737c6d9f6568e580352352456853e685","slug":"punjab-ludhiana-cut-foot-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में कूड़े से मिला कटा हुआ पैर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में कूड़े से मिला कटा हुआ पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर कूडे़ में एक कटा हुआ पैर
विज्ञापन
मिला है। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों ने कटे हुए पैर को सड़क पर
लाकर नोचना शुरू कर दिया।
किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसीपी वेस्ट गुरनीत सिंह और थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए पैर को कब्जे में लेकर पटियाला मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इसमें अस्पताल का वेस्ट पड़ा हुआ था। कूड़े के ढेर में एक कटा हुआ पैर पड़ा हुआ था। कुत्ते पैर उठाकर सड़क पर ले आए और उसे नोचने लगे। वहां से गुजर रहे लोगो ने यह देखा और पुलिस को सूचना दी।
पैर पर पट्टी बंधी थी, पैर के अंदर एक कील भी लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार जिस तरह पैर में कील लगी हुई थी, उससे लगता है कि पैर में रॉड डाली गई होगी। एसीपी वेस्ट गुलनीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने पैर को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।